Public Address / 09-May-2023

भारत माता की प्रतिमा का विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में सी ए आर डी सी के संयोजन के माध्यम से राष्ट्र जागरण का पर्व क्रांतितीर्थ 09 मई 2023' महानगर फिरोजाबाद में मनाया गया।  इस बार एक अभियान के रूप में क्रांतितीर्थ फ़िरोज़ाबाद में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित हुआ।
कार्यक्रमों की श्रंखला में 9 मई 2023 को भारत माता पार्क में स्थित भारत माता की प्रतिमा का विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण किया गया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री मनीष असीजा जी थे।उन्होंने  कहा कि हमें वीर बलिदानीयों को अवश्य याद रखना चाहिए जिनके कारण हमें स्वतंत्रता मिली है।

सभी ने सुमित्रानंदन पंत रचित कविता  'भारतमाता' को याद किया। इस कविता की रचना जनवरी 1940 में हुई थी । यह कविता पराधीन भारत में देश की छवि को चित्रित करती है।

ग्रामवासिनी!
खेतों में फैला है श्यामल,
धूल भरा मैला सा आँचल,
गंगा यमुना में आँसू जल,
मिट्टी की प्रतिमा
उदासिनी!
दैन्य जङित अपलक नत चितवन,
अधरों में चिर नीरव रोदन,
युग-युग के तम से विषण्ण मन,
वह अपने घर में
प्रवासिनी!
तीस कोटि संतान नग्न तन,
अर्ध क्षुधित, शोषित, निरस्त्र जन,
मूढ़, असभ्य, अशिक्षित, निर्धन,
नत-मस्तक
तरु जल निवासिनी!
स्वर्ग शस्य पर-पदतल लुंठित,
धरती सा सहिष्णु मन कंुठित,
क्रंदन कंपित अधर मौन स्मित,
राहू-ग्रसित
शरदेन्दु हासिनी!
चिन्तित भृकुटि-क्षितिज तिमिरांकित,
नमित नयन नभ वाष्पाच्छादित,
आनन श्री छाया शशि उपमित,
ज्ञान मूढ़
गीता प्रकाशिनी!
सफल आज उसका तप संयम,
पिला अहिंसा स्तन्य सुधोपम,
हरती जन-मन-भय, भव-तम-श्रम,
जग जननी
जीवन विकासिनी!

क्रांतितीर्थ पर्व उन सभी बलिदानियों को नमन करता है जिन्होंने इन बेड़ियों को तोड़ने के लिए प्राण दे दिए पर फिर भी अनाम रह गए 

Images

Banner

Youtube Vedio

KRANTITEERTH © . All Rights Reserved.